Loading...
ISSN : 2348-5558

हिंदी का हित करें : लाला राम बैरवा ‘अनुराग’ (कविता)

Journal: शिक्षा संवाद (ISSN: 2348-5558)

Year: 2024 | Volume: 11 | Issue: 1 | Published on: 2024-07-01

लेखक: लाला राम बैरवा ‘अनुराग’

कूटशब्द: कविता


सारांश


हिंदी के सम्मान शान का वक्त न जाए बीत
हिंदी का हित करें और जन-जन से जोड़ें प्रीत

हिंदी के बिन भक्ति-भाव, अनुराग अधूरा
आओ, मिल-जुल करें देश का सपना पूरा
और सब तरह हार, एक हिंदी में सबकी जीत
हिंदी का हित करें और जन-जन से जोड़ें प्रीत

हिंदी में बोलें बच्चों से दादी-नानी
हिंदी में रानी-परियों की कहें कहानी
हिंदी में लिख पाती भेजे आज मीत को मीत
हिंदी का हित करें और जन-जन से जोड़ें प्रीत

सब देशों के लोग बोलते अपनी भाषा
हम उधार के बोल बोलते, अजब तमाशा
अपना अमृत छोड़, पराया नीर पान की रीत
हिंदी का हित करें और जन-जन से जोड़ें प्रीत

हिंदी, जैसे भाषा की दुनिया का आसव
हिंदी, जैसे अमराई में मीठा कलरव
हिंदी, जैसे शंखनाद, हिंदी झरनों का गीत
हिंदी का हित करें और जन-जन से जोड़ें प्रीत


ISSN: 2348-5558
Article ID: SS-7-2024

No file available for download.



संबंधित लेख

No similar articles found.


लेखकों द्वारा अधिक लेख

No additional articles by authors found.

Developed and Managed by संवाद शिक्षा समिति , नई दिल्ली.