Journal: शिक्षा संवाद (ISSN: 2348-5558)
Year: 2023 | Volume: 10 | Issue: 2 | Published on: 2023-12-31
लेखक: केदारनाथ अग्रवाल
कूटशब्द:
गत 11 मई को पालम एयरपोर्ट से लगभग 9.15 बजे, सबेरे मैं अपने अन्य साथियों के साथ एरोफ्लोट से सोवियत संघ की राजधानी मास्को के लिए उड़ा। यह मेरी पहली हवाई-यात्रा थी, इसलिए एक हल्की-सी परेशानी और घबराहट महसूस कर रहा था कि ऐसा न हो कि कोई दुर्घटना हो जाए और मैं फिर अपनी भारत-भूमि को न लौट सकूँ। लेकिन वर्षों की मनोकामना पूरी हो रही थी, इसलिए मेरे अंदर उमंग और उत्साह उछाल ले रहा था और उस उछाल में शंका की एक हल्की-सी छाया झलमला जाती थी। हवाई जहाज़ एक बड़ी लंबी-सी मछली की तरह था, जिसके पेट के भीतर हम और दूसरे यात्री बैठ गए थे। इस पेट में एक तरफ़ तीन आराम कुर्सियों की पंक्तियाँ, आगे-पीछे लंबान में लगी थीं।
No similar articles found.
No additional articles by authors found.