Loading...
ISSN : 2348-5558

आपदा का अवसर : स्कूली शिक्षा पर कोविड़ के प्रभाव (आलेख)

Journal: शिक्षा संवाद (ISSN: 2348-5558)

Year: 2021 | Volume: 8 | Issue: 2 | Published on: 2022-12-31

लेखक: प्रीति सिंह

कूटशब्द: कोविड-19, महामारी, शिक्षा, समाज, परीक्षा, शिक्षण।


सारांश


कोविड-19 महामारी ने 2020 के प्रारंभ में ही वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी थी और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। 2020 के मार्च माह में जब भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे, तो सरकार ने सख्त कदम उठाए, जिनमें देशव्यापी लॉकडाउन और सामाजिक दूरी जैसे उपाय शामिल थे। इन उपायों का सबसे बड़ा असर बच्चों की स्कूली शिक्षा पर पड़ा। स्कूलों को बंद किया गया, परीक्षाओं को स्थगित किया गया और शिक्षा का पूरा ढांचा ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित हो गया। इस लेख में हम कोविड-19 की पहली लहर के दौरान भारत में स्कूली शिक्षा पर हुए प्रभावों का विश्लेषण करेंगे।

Developed and Managed by संवाद शिक्षा समिति , नई दिल्ली.